बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे में इस वर्ष होली पर्व को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रहण के एक दिन पूर्व कस्बे के विभिन्न गलियों और मोहल्लों में एक दर्जन से अधिक जगह पर होली का दहन किया गया।
सुबह की पहली किरण के साथ ही शहर की गलियां रंग-बिरंगी हो गईं और “होली है” के नारों के साथ वातावरण गुलाल के रंगों में डूब गया। युवा वर्ग टोलियां बनाकर एक दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए।
इस वर्ष धुलेंडी पर्व को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। युवा वर्ग विभिन्न स्थानों पर डीजे लगाकर होली के गीतों पर थिरकते नजर आए।
धुलंडी के दौरान लोग पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भी रंगों के इस उत्सव में सराबोर दिखे। होली पर रंगों के साथ छोटे-बड़े, युवा-बुजुर्ग सभी ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर प्यार और भाईचारे का संदेश दिया।
Author: AKSHAY OJHA
namasterajsthan



