Explore

Search

April 19, 2025 8:17 pm


भारतमाला प्रोजेक्ट पर पलटी पिकअप, 20 से अधिक लोग घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा, रामदेवरा दर्शन कर लौट रहा था परिवार 

जोधपुर। ग्रामीण क्षेत्र के ओसिया के निकटवर्ती सड़क हादसा सामने आया है। यहां भारतमाला प्रोजेक्ट पर एक पिकअप के पलटने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसा चालक को अचानक झपकी आने की वजह से हुआ। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलटी खा गई। हादसे का शिकार हुए लोग रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे के करीब ये हादसा हुआ। बीकानेर के रहने वाले परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर रामदेवरा गए थे। यहां से वापस बीकानेर की तरफ लौट रहे थे। तभी सिरमंडी के निकट भारतमाला प्रोजेक्ट पर पिकअप पलटी खा गई। इसकी वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसे में पिकअप सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 10 जनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर