Explore

Search

March 13, 2026 10:30 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया के भोपतपुरा मंडोल बांध स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारी का स्थानीय लोगों से बदसलूकी का मामला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बिजौलिया, बलवंत जैन। बिजौलिया कस्बे से बूंदी की ओर जाने वाले मार्ग पर मंडोल बांध के निकट स्थित टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी प्रताप सिंह नरूका नाम के व्यक्ति की स्थानीय लोगों से बदसलूकी का एक वीडियो खुल कर सामने आ रह है। वीडियो में कर्मचारी के द्वारा टोल वसूली के नाम पर स्थानीय लोगों से जबरन पैसा वसूला जा रहा है। लोगों के द्वारा वीडियो बनाने पर कर्मचारी के द्वारा खुलेआम देख लेने की धमकियां दी जा रही है। पीड़ित अक्षय नलवाया ने बताया कि उसके परिवार का महीने में कई बार बूंदी के लिए आना-जाना लगा रहता है। बिजोलिया से मंडोल बांध की दूरी लगभग 5 किमी है, लेकिन स्थानीय लोगों को टोल से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि टोल पर स्थानीय होने के बावजूद आसानी से निकलने नहीं दिया जाता है। वहीं अन्य लोग नेताओं का रेफरेंस देकर आसानी से निकल जाते हैं। नलवाया का कहना है कि करीब 35 किमी की दूरी में दो टोल वसूले जा रहे हैं, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकारी नियमों के अनुसार 20 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को टोल में राहत या पास की सुविधा मिलनी चाहिए, लेकिन यहां इस नियम का पालन ठीक से नहीं हो रहा है। नलवाया ने प्रशासन से मांग की है कि नियमों के अनुसार राहत दी जाए और टोल व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि रोजाना आने-जाने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही मंडोल टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारी प्रताप सिंह नरूका पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर महिला के साथ खराब व्यवहार करने पर नौकरी से बर्खास्त किया जाए।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर