Explore

Search

February 19, 2026 10:52 pm


राजमार्ग पर फिर दिखा 10 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यु कर छौड़ा जंगल में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पिछले महीने में भी बीच राजमार्ग के चलता मिला था अजगर, शिव नगर वासियों में मचा था हड़कंप

गुरलां :- नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरलां के शिव नगर  के बीच सड़क पर एक बार फिर देर रात अचानक एक 10फिट लम्बा अजगर सांप दिखाई देने पर शिव नगर वाशिन्दों में हड़कंप मच गया। ये अजगर सांप टोल कर्मचारी एम्बुलेंस के ड्राइवर  मदन लाल गुर्जर को दिखाई दिया जिसने तुरंत वन विभाग को सुचना दी और साथ ही हाईवे पर वाहनों को रोकते हुए वन वे रूट कर दिया ताकि अजगर को कोई क्षति नहीं पहुँचे। गुरला संवादाता बद्री लाल माली ने बताया कि उधर सुचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर आ पहूँची जिसने 10 फीट लम्बे अजगर सांप को रेस्क्यु कर जंगल में छोड़ा। वही अजगर ‌सांप को देखने के लिए देखते-देखते ही शिवनगर वासीयों सहित आसपास के गावों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तो उधर रेस्क्यू के बाद हाईवे कर्मचारी ने रोड़ के वन वे को पुनः सुचारू रूप देते हुए आवागमन चालू करवाया।

इस दौरान श्याम लाल सुवालका, योगेन्द्र सिंह, भेरू  सिंह, मदन लाल गुर्जर, एम्बुलेंस ड्राइवर संजय खान व गुरला निवासी सुरेश वैष्णव, दिनेश वैष्णव, रधु सिंह वर्मा, रधुनाथ सिंह, किसन दास वैष्णव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। तो कई लोगों ने अजगर के साथ मोबाईल से शेल्फ़ी फ़ोटो रिल्स इत्यादि बनाने में देरी नहीं करते हुए उसे सोशल मीडिया के विभिन्न पोर्टल पर अपलोड भी की।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर