Explore

Search

October 15, 2025 11:41 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

युवक से ऑनलाइन ठगे 4 लाख रुपए; गेस्ट हाउस के नाम पर धोखाधड़ी, 2 लाख रुपए हर महीने देने का दिया झांसा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। युवक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जयपुर निवासी आरोपी ने पीड़ित को गेस्ट हाउस ठेके पर संचालित करने के नाम पर 4 लाख रुपए हड़प लिए। लेकिन उसे गेस्ट हाउस संचालित करने के लिए नहीं दिया। बाद में उसे पैसे देने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार द्वारका नगर निवासी हरकेश के द्वारा थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि जयपुर निवासी अमन सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा 1 वर्ष पूर्व ओएलएक्स एप्लीकेशन पर गेस्ट हाउस संचालक का ठेका देने के लिए एडवर्टाइजमेंट डाला था।

इसे लेकर उसने आरोपी अमन सिंह से संपर्क किया था। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के द्वारा उसे झांसे में लेकर 1 लाख 11000 हर महीने ठेका राशि देने का सौदा हुआ। उसे कहा कि उसे प्रति महा 2 लाख की इनकम होगी। उसे अपने विश्वास में लेकर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए ऑनलाइन करीब 4 लाख रुपए हड़प लिए। लेकिन आज तक उसे गेस्ट हाउस ठेके पर संचालित करने के लिए नहीं दिया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया। इसके साथ ही उसके साथ धोखाधड़ी की है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर