Explore

Search

July 6, 2025 8:28 pm


पुलिस पर फायरिंग कर भागा था आरोपी; 4 साल से चल रहा था फरार, ऑपरेशन भौकाल के तहत 40 हजार का इनामी दबोचा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। ग्रामीण की कापरड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन भौकाल के तहत रेंज स्तर पर चयनित 40 हजार के फरारी इनामी आरोपी विष्णु उर्फ विष्णुराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में चार मामले दर्ज है। आरोपी करीब चार साल पहले पुलिस पर फायरिंग कर मौके से फरार हो गया था इस मामले में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि मामले में आरोपी विष्णु और विष्णु राम पुत्र बिंजा राम विश्नोई निवासी ढाकों की ढाणी कापरड़ा जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी 29 जनवरी 2021 को इनोवा गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। जिसे पुलिस ने गश्त के दौरान रुकवाया तो कार सवार लोगों ने पुलिस जाब्ते पर जान से मारने की नीयत से फायर कर राज कार्य में बाधा पहुंचाई थी। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। जबकि आरोपी विष्णु घटना के बाद से करीब 4 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 40 हजार का इनाम भी घोषित था। इसको लेकर टीम बनाई गई थी। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपाल सिंह लखावत व सीओ बिलाड़ा गोमाराम के सुपरविजन में पुलिस थाना कपरड़ा के थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी दो अन्य स्थानों पर भी दर्ज मामलों में फरार चल रहा था। जिसमें चित्तौड़गढ़ के बेगू थाना और पीपाड़ शहर थाना भी शामिल है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर