Explore

Search

July 7, 2025 12:26 pm


घर से सोने-चांदी के गहने चोरी : बेटा राशन कार्ड लेने आया, तब टूटे मिले ताले; मां हॉस्पिटल में भर्ती

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। जिले की मोती विहार कॉलोनी में स्थित घर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। महिला बीमार होने के कारण पिछले कुछ दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थी। महिला का बेटा घर गया तो उसे ताले टूटे मिले। बेटे ने मामले की शिकायत गंज थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार- मोती विहार कॉलोनी बांडी नदी के पास इंदिरा बाई नाम की महिला के घर चोरी की वारदात सामने आई है। महिला का बेटा रोहित अलग से किराए पर रहता है। जब वह अपनी मां इंदिरा के घर राशन कार्ड लेने गया। तब उसे ताले टूटे मिले। बेटे ने इसकी सूचना गंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया।

बेटे रोहित ने बताया कि उसकी मां इंदिरा अकेली रहती है। तबीयत खराब होने के कारण कुछ दिनों से जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती है। इसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर