Explore

Search

February 13, 2026 9:53 pm


मायक गई थी मालकिन, पीछे से घर में चोरी; 50 हजार की नकदी और सोने की चूड़ी सहित अन्य जेवर ले गए

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के मालवीय नगर A ब्लॉक मकान नंबर 72 में चोर कई लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित महिला नीलम शर्मा ने बताया वह 2 दिन पहले शुक्रवार को मायके बहादरपुर गई थी। सुबह उनके पड़ोसी का फोन आया कि आपका घर खुला हुआ है। आकर देखा तो कमरे के ताले टूटे हुए हैं। सामान बिखरा हुआ मिला। पीड़ित महिला ने बताया उनके घर से सोने की चेन चूड़ी, पायजेब, 50 हजार नकद और अन्य सामान चोरी हुआ है। इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर