Explore

Search

October 15, 2025 11:10 pm


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

एसओजी ने ताइक्वांडो संघ सचिव को किया गिरफ्तार : 1-1 लाख में बांटे थे फर्जी सर्टिफिकेट, रिकॉर्ड में हेराफेरी कर बनाए थे जाली डॉक्यूमेंट

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी खेल सर्टिफिकेट जारी करने के मामले में ताइक्वांडो संघ के सचिव को गिरफ्तार किया है। ताइक्वांडो संघ के सचिव ने 1-1 लाख रुपए में फर्जी सर्टिफिकेट बांटे थे। रिकॉर्ड में हेराफेरी कर जाली डॉक्यूमेंट तैयार कर फर्जी सर्टिफिकेट बांटे गए थे। मामले में वेरिफिकेशन करने वाले सरकारी टीचर बिमलेंदु कुमार झा, कमल सिंह, हितेश भादू और मनोज कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी कर्मचारियों की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है।

एटीएस-एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया- ताइक्वांडो संघ के सचिव दिनेश जगरवाल (50) निवासी सूरतगढ़ श्रीगंगानगर का गिरफ्तार किया है। जो सीकर के लक्ष्मणगढ़ स्थित नासनवा सरकारी स्कूल में पीटीआई है। इसके साथ ही ताइक्वांडो संघ का सचिव रहा है।

एसओजी के डीआईजी परिस देशमुख ने बताया- आरोपी ने पूर्व ताइक्वांडो खेल चुके लोगों के रिकॉर्ड में हेराफेरी करके फर्जी सर्टिफिकेट जारी किए थे। इसके बदले में आरोपी दिनेश जगरवाल ने अभ्यर्थियों से एक-एक लाख रुपए लिए थे। फर्जी सर्टिफिकेट लगाने के बाद सरकारी नौकरी लगे लोगों ने उनका वेरिफिकेशन कराने की मांग की तो बिमलेश ने मना कर दिया।

अभ्य​र्थियों ने बिमलेश को और पैसे दिए तो उसने ताइक्वांडो ऑफ इंडिया के नाम से फर्जी ई-मेल बनाकर सभी फर्जी सर्टिफिकेट का वेरिफिकेशन कर दिया। अब एसओजी आरोपियों द्वारा बनाए गए फर्जी सर्टिफिकेट के संबंध में पूछताछ कर तस्दीक कर रही है। साथ ही एसओजी यह जांच कर रही है कि आरोपी ने पीटीआई भर्ती के अलावा और किस-किस भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए फर्जी सर्टिफिकेट बनाए हैं।

जारी किए कई फर्जी सेर्टिफिकेट

ताइक्वांडो की थर्ड और चतुर्थ भगवान महावीर ओपन स्टेट चैंपियनशिप 2017-18 में हुई थी। तब राजस्थान ताइक्वांडो संघ का सचिव दिनेश ही था और इंडियन फेडरेशन से मान्यता मिलने के बाद लगातार दो साल चैंपियनशिप हुई थी। साल 2017 में यह चैंपियनशिप राजस्थान विश्व विद्यालय (आरयू) में, जबकि 2018 में सवाई मानसिंह (एसएमएस) स्टेडियम में हुई थी। 2017 में करीब 4 हजार और 2018 में 3 हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दोनों ही साल ऑफलाइन सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। तब बड़ी संख्या में फर्जी सर्टिफिकेट भी जारी हुए थे।

सर्टिफिकेट का वे​रिफिकेशन सचिव होने के नाते दिनेश ने ही किया था। इसके बदले में 1-1 लाख रुपए लिए थे, जिन खिलाड़ियों को यह सर्टिफिकेट जारी किए गए वह अवैध थे, जिनके आधार पर कई ने पीटीआई की नौकरी हासिल की थी। इसके बाद ताइक्वांडो के मैचों को ऑनलाइन कर दिया गया।

2018 के बाद नहीं मिली चैंपियनशिप की मान्यता

राजस्थान में ताइक्वांडो एक से अधिक संगठन होने के कारण हमेशा विवादों में रहा है। इसके चलते 2018 के बाद भारतीय ताइक्वांडो संघ ने चैम्पियनशिप के लिए मान्यता नहीं दी। इसके बाद ताइक्वांडो संघ में विवाद हो गया। विवाद के चलते भारतीय ताइक्वांडो संघ ने एडहॉक कमेटी बनाई, जिसने बाद में चुनाव करवाए।

राजस्थान ताइक्वांडो संघ बोला- अब जगरवाल नहीं लक्ष्मण हाड़ा सचिव है

इधर, राजस्थान ताइक्वांडो संघ का कहना है कि फेडरेशन ऑफ इंडिया ने राजस्थान ताइक्वांडो संघ के 22 जून 2023 में चुनाव कराए थे। तब सचिव कोटा के लक्ष्मण सिंह हाड़ा और अध्यक्ष अलवर के उत्तम सैनी को चुना गया। ये इंडियन ओलिंपिक संघ और राजस्थान संघ से मान्यता प्राप्त हैं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर