जोधपुर :- (गजेन्द्र जांगीड़) तारघर व महावीर कॉम्पलेक्स के पास प्रति माह दस तारीख को लगने वाले अस्थाई हाट बाजार व मेले पर नगर निगम ने शिकायत मिलने पर कार्यवाही की। शिकायत पर निगम दस्ते ने यहां खड़े हाथ ठेला चालकों व अस्थाई विक्रेताओं को हटाया। दरअसल तारघर व महावीर कॉम्पलेक्स के पास प्रति माह दस तारीख को अस्थाई हाट बाजार व मेला लगता है। यहां कई हाथ ठेला चालक सामान बेचने आते है। वहीं कई छुटकर विक्रेता फुटपाथ पर अपनी दुकान सजाते है। इस कारण यहां दिनभर भीड़ रहती है। यहां यह अस्थाई हाट बाजार लगाया गया लेकिन इस दौरान यहां भारी भीड़ के कारण पास में चल रही एक सभा में व्यवधान पड़ने लगा। ऐसे में शिकायत मिलने पर नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता पहुंचा और विरोध के बीच हाथ ठेले वाले एवं दुकानदारों पर कार्यवाही की। उन्होंने यहां से हाथ ठेला चालकों व अस्थाई विक्रेताओं को हटवाया।

लेटेस्ट न्यूज़
Experts Explain Why Ayia Napa Is Becoming a Modern Coastal Experience Hub
March 12, 2026
2:49 pm
Never Miss a GCA File Again – FileMagic
March 12, 2026
2:47 pm
Best Korean Skincare Products for Acne Prone Skin
March 12, 2026
2:44 pm
Лучшие джекпоты в интернет-казино cryptoboss casino официальный: получи главный подарок!
March 12, 2026
2:44 pm

निगम ने हटवाये तारघर व महावीर कॉम्पलेक्स के पास से अतिक्रमण
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

