उदयपुर। बुजुर्ग के गले से सोने का लॉकेट चुराने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चेन और लॉकेट को भी जब्त किया गया है। महिला भीड़ में बुजुर्गों महिलाओं को निशाना बनाती थी। महिला चोर को उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने पकड़ा है। थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिला नवरात्रि में अलग-अलग वेशभूषा में मंदिरों में घूमकर सोने की चेन तोड़ती है। इस पर बेदला माता मंदिर में बुजुर्ग महिला का सोने का लॉकेट तोड़ने के मामले में हाल रूपनगर कच्ची बस्ती निवासी दुर्गा कालबेलिया को गिरफ्तार किया गया है। महिला पहले भी चेन स्नेचिंग कर चुकी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि महिला मंदिर, मेलों और भीड़ में वृद्ध महिलाओं की रैकी करती है। उसके बाद मौका देखकर चेन लूटकर फरार हो जाती है। सीसीटीवी फुटेज से पता लगा, 3 महिलाएं और साथ थीं भुवाणा निवासी मोटूराम ने 12 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 6 अक्टूबर की शाम को वह परिवार के साथ बेदला माता दर्शन करने गए थे। उनकी 90 साल की मां महिलाओं की कतार में थीं। तभी उनके गले से सोन की चेन चोरी हो गई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पता चला कि शाम 6:30 बजे चार महिलाएं भी मंदिर आईं तब वृद्धा मंदिर की परिक्रमा कर रही थीं। चारों महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर वृद्धा के गले से चेन काट ली। इधर, वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़
Live Dealer Casinos: How Real-Time Gambling Works Online
March 10, 2026
5:19 am
What to Look for Earlier than Choosing an Online Casino
March 10, 2026
5:16 am
Tips for Managing Your Bankroll When Gambling On-line
March 10, 2026
5:16 am
Math Tuition for Secondary 3 Students in Singapore: A Parent’s Essential Guide
March 10, 2026
5:16 am

भीड़ का फायदा उठाकर चेन तोड़कर भागती थी, महिला गिरफ्तार:मंदिर, मेलों और भीड़ में करती थी रैकी, सोने की चेन और लॉकेट बरामद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

