चित्तौड़गढ़। बेगूं के औराई और भंवर पीपला सिंचाई परियोजना जल उपभोक्ता संगम के चुनाव गुरुवार को हुए। औराई जल उपभोक्ता संगम चेयरमैन पद के लिए हुए मतदान में मीना 1 वोट से जीते। जबकि भंवर पीपला सिंचाई परियोजना जल उपभोक्ता संगम के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। जिसमें अध्यक्ष धाकड़ बने। चित्तौड़गढ़ जल संसाधन विभाग के एक्सईएन राजकुमार शर्मा ने बताया कि औराई सिंचाई परियोजना जल उपभोक्ता संगम चेयरमैन के चुनाव गोपालपुरा विश्रांति गृह पर हुए। चेयरमैन प्रत्याशी गांव छोटा खेड़ा के रहने वाले राजेन्द्र सिंह को 7 और मांडलगढ़, सिंगोली के रहने वाले शंभू लाल मीना को 8 वोट मिले। एक वोट से शंभू लाल मीना को चेयरमैन पद के लिए विजयी घोषित किया गया। नव निर्वाचित चेयरमैन को प्रमाण पत्र दिया गया। जल संसाधन विभाग के एईएन कन्हैया लाल धाकड़ ने बताया कि भंवर पीपला लघु सिंचाई परियोजना जल उपभोक्ता संगम अध्यक्ष और वार्ड के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। जिसमें अध्यक्ष धामंचा के रहने वाले कन्हैयालाल धाकड़, वार्ड सदस्य सुगना बाई, देवी लाल कुमावत, रंजना बाई और भाट खेड़ा के रहने वाले देवी लाल भील को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
The Definitive Guide to copy machines for small business
March 4, 2026
4:21 pm
When was The Washington Daily News created?
March 4, 2026
4:18 pm
Top copy paste values vba Secrets
March 4, 2026
4:16 pm
What To Do About E Cig Clouds Before It’s Too Late
March 4, 2026
4:15 pm

जल उपभोक्ता संगम के हुए चुनाव : चेयरमैन पद पर 1 वोट से जीते शंभू लाल मीना, कन्हैयालाल धाकड़ बने अध्यक्ष
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

