चिड़ावा। शहर के पास मंड्रेला मार्ग पर गुरुवार रात को खच्चर गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिससे हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिनमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक का झुंझुनूं में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार शहर की मंड्रेला बाइपास से भोमपुरा शेखपुरा जाने वाले रास्ते के बीच एक खच्चर गाड़ी सामने आ जाने से स्पीड में आ रही बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा एक घायल अमित पुत्र ताराचंद को उपजिला अस्पताल लाया गया। उप जिला अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर झुंझुनूं रेफर कर दिया गया। वहीं सुनील पुत्र मक्खन लाल को एंबुलेंस से निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे झुंझुनूं रेफर किया गया। बगड़ के पास युवक की हालत बिगड़ने पर उसे चिड़ावा के उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। युवक का शव मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। दोनों युवक भोमपुरा शेखपुरा के निवासी हैं और गांव की ओर जा रहे थे।

लेटेस्ट न्यूज़
The Definitive Guide to copy machines for small business
March 4, 2026
4:21 pm
When was The Washington Daily News created?
March 4, 2026
4:18 pm
Top copy paste values vba Secrets
March 4, 2026
4:16 pm
What To Do About E Cig Clouds Before It’s Too Late
March 4, 2026
4:15 pm

खच्चर गाड़ी और बाइक की भिड़ंत, एक मौत : चिड़ावा से गांव जा रहे थे गांव, एक को गंभीर हालत में झुंझुनूं किया रेफर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

