दौसा। जिले में विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दौसा विधानसभा सीट के लिए 13 नवम्बर को मतदान होगा। इसके लिए नाम निर्देशन दाखिल करने की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी। इसके साथ नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। इसी प्रकार नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 28 अक्टूबर एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि दौसा विधानसभा सीट के लिए मतदान 13 नवम्बर को होगा और मतगणना की तिथि 23 नवम्बर निर्धारित की गई है। इसे लेकर रिटर्निंग अधिकारी मूलचंद लूणिया ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। वहीं राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी जिले के दौरे पर पहुंचेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
House Moves Made Gentle – A Step-by-Tone Guide
February 11, 2026
11:13 am
Axial Flow Fan – The Story
February 11, 2026
11:06 am
Редкие достопримечательности реки: скрытые жемчужины природы
February 11, 2026
10:47 am
Long Term Care Insurance Basics
February 11, 2026
10:38 am

विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी : 25 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे नामांकन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी लेंगे तैयारियों का जायजा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

