Explore

Search

February 18, 2026 1:26 pm


शराब गोदाम के चौकीदार से मारपीट : कार सवार तीन बदमाशों ने किया हमला, कैश-मोबाइल और हजारों की शराब लूटकर हुए फरार

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। एक शराब गोदाम के चौकीदार के साथ चोरों ने मारपीट कर उसके पास रखा कैश, मोबाइल और शराब लूट ली। मारपीट में घायल चौकीदार को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मामला पुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र के भीलवाड़ा बायपास पर एक शराब गोदाम में चौकीदार के साथ बीती देर रात कार से आए कुछ बदमाशों ने मारपीट की। उसके पास रखा कैश, उसका मोबाइल और करीब 50 से 60 हजार की शराब लूट ली और फरार हो गए। घायल चौकीदार को इलाज के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घायल चौकीदार प्रेमराज पिता हजारी रैगर (55) निवासी ब्राह्मणों की सरेरी ने बताया कि वो पिछले 8-10 साल से भीलवाड़ा बायपास पर शराब के गोदाम में चौकीदारी कर रहा है। बीती देर रात करीब 2 बजे वो टॉयलेट के लिए उठा और गोदाम से बाहर आया था। जब वो गोदाम में जाने लगा, इसी दौरान एक कार वहां आई इसमें से तीन लोग उतरे, इन तीनों ने आते ही उस पर डंडे और लाठियां से हमला कर दिया जिसमें घायल हो गया।

शराब लूटकर हुए फरार

तीनों बदमाशों ने उसके पास रखे 5 हजार कैश, मोबाइल और गोदाम से करीब 50-60 हजार रुपए से ज्यादा की शराब लूट ली और फरार हो गए।उसने हमले और मारपीट की सूचना आसपास के लोगों को दी जो उसे इलाज के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर आए। चौकीदार की हालत खतरे से बाहर है, उसका हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने चौकीदार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर