Explore

Search

February 18, 2026 9:32 am


लेटेस्ट न्यूज़

घर से निकले युवक का ट्रैक पर शव मिला : सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, परिजन बोले- उसे कोई तनाव नहीं था

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में एक युवक के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवक खाना खाकर घर से निकला था। जो रात को वापस नही लौटा। परिजन फोन लगाते रहे। बाद में उसकी डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली। युवक विनोद मीणा (26) रुग्गी गांव का रहने वाला था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

ममेरे भाई लेखराज ने बताया की विनोद ने फायर सेफ्टी का कोर्स कर रखा था। वो प्राइवेट फैक्ट्री में जॉब करता था। 15 -20 दिन से जॉब पर नहीं जा रहा था। रविवार को दिनभर घर पर था। शाम को खाना खाकर घर से निकला। थोड़ी देर दोस्तों के साथ रहा। उसके बाद उसका पता नहीं लगा। रात 10 बजे तक घर नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद आ रहा था। जिसके बाद उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ घंटे बाद पुलिस ने फोन कर विनोद के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की जानकारी दी। लेखराज ने बताया कि उसे कोई तनाव व परेशानी नहीं थी। किस डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड किया इस बारे में पता नहीं। सिमलिया थाना हैड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर बॉडी मिली थी। जेब से एक मोबाइल मिला था जो स्विच ऑफ था। सिम निकालकर दूसरे फोन में डालकर परिजनों का पता किया। सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं लगा। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर