जोधपुर। फलोदी जिले की मतोड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि जिले की लोहावट थाना पुलिस ने 10 अक्टूबर को अवैध डोडा पोस्त को लेकर फलोदी नागौर हाईवे के गांव शैतान सिंह नगर में कार्रवाई की थी। यहां पर पुलिस ने अशरफ अली के घर की तलाशी के दौरान 16 किलो 305 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि पुलिस के आने से पहले आरोपी पीर मोहम्मद डोडा पोस्त छिपाकर फरार हो गया था। इसको लेकर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में आरोपी पीर मोहम्मद निवासी शैतान सिंह नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी। जिसे अब पकड़ा गया। पुलिस अब आरोपी से सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Topskin CS 2 кейсы. Топскин кейсы КС полное руководство
March 11, 2026
3:18 pm
“Le Migliori Recensioni di Plinko App: Pro, Contro e Consigli per Giocare”
March 11, 2026
3:18 pm
How to Build a Skincare Routine Based on Your Skin Type
March 11, 2026
3:17 pm
Darkmarket List
March 11, 2026
3:16 pm

पुलिस से छिपकर भागा तस्कर गिरफ्तार : घर से 16 किलो डोडा पोस्त मिला था, कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हुआ था
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

