Explore

Search

March 11, 2026 6:40 pm


लोर्डिया तालाब की पाल पर मिली डेडबॉडी : एक साल से रह रहा था पाली, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में मंगलवार को एक 55 साल के वृद्ध की बॉडी लोर्डिया तालाब पाल के किनारे मिली। जिसकी बॉडी मॉर्च्युरी में रखवा। पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है। जिसके आधार पर उसकी पहचान अजमेर जिले के मेवाती बस्ती राजनगर, विजयनगर निवासी 55 साल के अशोक कुमार पुत्र लक्ष्मी नारायण के रूप में हुई। तालाब के किनारे रहने खानाबदोश लोगों ने बताया कि मृतक के पैर में बीमारी थी। वह पाली इलाज करवाने आया था और पिछले करीब एक साल से लोर्डिया पाल पर ही रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बीमारी के चलते मौत हुई। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई और उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर