राजसमंद। जिले में कांकरोली पुलिस ने अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हनवंत सिंह सोढा ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने रात्रि गश्त के दौरान करीब 3.30 बजे लंगोट चौराहे विट्ठल विलास बाग जेके रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रूकवाया। चेक किया गया तो ट्रॉली में अवैध बजरी पाई गई। पुलिस की टीम ने जब ट्रैक्टर ड्राइवर सुरेश (22) पुत्र लक्ष्मण लाल भील निवासी माही सालरमाला को बजरी को लेकर रायल्टी व वैध कागजात के बारे में पूछा गया। जिस पर ड्राइवर के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर कांकरोली पुलिस थाने पहुंचाया।

लेटेस्ट न्यूज़
iphone купить уфа
March 11, 2026
6:27 pm
W9Bet Casino No Deposit Rewards – Reviewed
March 11, 2026
6:19 pm
Why K Beauty Is Becoming Popular in New Zealand
March 11, 2026
6:17 pm

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी : विट्ठल विलास बाग के पास कार्रवाई, बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

