सवाई माधोपुर। जिले की सूरवाल थाना पुलिस ने नाबालिग का किडनैप करने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजीत पुत्र रामसहाय वैष्णव निवासी लसाड़िया पुलिस थाना अलीगढ़ जिला टोंक को गिरफ्तार किया है। सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि घटना को लेकर 22 सितम्बर को नाबालिग के पिता ने सूरवाल थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिक बेटी का आशीष पुत्र रामसहाय वैष्णव उसके 3 साथियों ने मिलकर किडनैप कर लिया। रिपोर्ट मिलने के बाद सूरवाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और मामले में जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का किडनैप करने वाले 4 आरोपियों में शामिल एक आरोपी अजीत वैष्णव को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सूरवाल थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। सूरवाल थाना पुलिस को मामले में अन्य आरोपियों की तलाश है। फिलहाल सूरवाल थाना पुलिस आरोपियों के वांछित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Unknown Info About Green House Kits Revealed By The Consultants
March 11, 2026
5:14 pm
Why K Beauty Is Becoming Popular in New Zealand
March 11, 2026
5:14 pm
Buy iPhone 17 Pro Max With Bitcoin: Why Apple’s Best iPhone Deserves the Best Payment Method
March 11, 2026
5:13 pm
Набор полотенец купить
March 11, 2026
5:11 pm

नाबालिग का किडनैप करने का आरोपी गिरफ्तार : डेढ़ महीने से था फरार, मुख्य आरोपी समेत 3 की तलाश जारी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

