Explore

Search

March 11, 2026 6:21 pm


माता-पिता खेत में गए, वापस लौटे तो बेटी गायब : 18 साल की युवती भी नहीं मिली, गुमशुदगी दर्ज

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सीकर। जिले के दो अलग-अलग थाना इलाके में नाबालिग और युवती की गुमशुदगी के मामले सामने आए हैं। नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चली गई, तो युवती घरवालों को सुबह घर पर नहीं मिली। दोनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है।

6 दिन से गायब 16 साल की नाबालिग

सीकर के बलारां क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया वह 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ खेत में चले गए थे। घर पर उनकी 16 साल की बेटी और बच्चे थे। शाम को जब वह लोग वापस लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसी तरह सीकर के सदर थाना इलाके में भी युवती की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया है कि 3 नवंबर की रात उनकी 18 साल की बेटी खाना खाकर सो गई। जब सुबह 5 बजे उठकर देखा तो बेटी घर पर नहीं मिली। जिसकी परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर