भीलवाड़ा। घर से खेत जा रहे तीन चचेरे भाइयों पर एक सियार ने हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सियार को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। मामला भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र के पीथास गांव का है। गांव में रहने वाला प्रेमचंद (27) पुत्र शंकर लाल बलाई अपने चचेरे भाइयों कल्याण (14) पुत्र मथुरालाल बलाई और कुंजीलाल (9) पुत्र अर्जुन लाल बलाई के साथ खेत जा रहा था। इस दौरान अचानक एक सियार ने तीनों पर हमला कर दिया और जगह-जगह काट लिया। तीनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर सियार को लाठियों से पीट-पीट कर मार दिया। मौके से गुजर रहे ग्रामीण तीनों घायलों को इलाज के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां इनका इलाज किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Stress-Unloose Star sign Removals – Tips for a Successful Move
February 11, 2026
12:35 pm
The Ultimate Guide regarding Online Aviator Mechanics Strategies and Professional Observations
February 11, 2026
12:30 pm

खेत जा रहे तीन भाइयों पर सियार ने किया हमला : हॉस्पिटल में इलाज जारी, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

