धौलपुर। जिले में जिला अस्पताल के साथ सैंपऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व रेडियोग्राफी दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिक विल्हेम कोनराड रॉन्टजेन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। विश्व रेडियोग्राफी दिवस की 129वीं वर्षगांठ के मौके पर जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेडियोग्राफी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि विश्व रेडियोग्राफी दिवस हर साल 8 नवंबर को एक्सरे की खोज के मौके पर मनाया जाता है। चिकित्सा में इस महत्वपूर्ण विकास ने स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की समस्याओं की पहचान करना संभव बनाकर स्वास्थ्य सेवा को बदल दिया है। यह दिन दुनिया भर के रेडियोग्राफरों और रेडियोलॉजिस्टों की चिकित्सा स्थितियों के निदान और इलाज में उनकी भूमिका के लिए उनकी कड़ी मेहनत का भी सम्मान करता है। सैंपऊ अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेडियोग्राफर हरेंद्र गिरी, लवलेश कुमार और सोनपाल ने बताया कि एक्सरे एक मेडिकल इमेजिंग तकनीक है, जो शरीर के अंदर की छवियों को कैप्चर करने के लिए विकिरण का उपयोग करती है। उन्होंने बताया कि एक्सरे आमतौर पर टूटी हुई हड्डियों या दांतों की समस्याओं के निदान से जुड़ा होता है। एक्सरे से विभिन्न चोटों, विकारों और बीमारियों की पहचान भी की जा सकती है। शरीर के विभिन्न हिस्सों की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के एक्सरे का उपयोग किया जाता है। अस्पताल में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान वीडियोग्राफर शिव कुमार शर्मा, सुरेंद्र त्यागी, दिनेश त्यागी, दिव्या गर्ग, धर्मेश कुमार और खेमचंद सहित सभी रेडियोग्राफर मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Diyarbakır Escort Sitesi
February 10, 2026
5:58 pm
خیلی هیجانزده. شما احتمالاً نیست تمام شد با تعمیر برد یخچال
February 10, 2026
5:58 pm
All-in-One UMS File Viewer – FileMagic
February 10, 2026
5:50 pm
Ultimate Handbook on Spingranny Casino Ecosystem with Modern Developments in Virtual Wagering
February 10, 2026
5:41 pm

विश्व रेडियोग्राफी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन : जिला अस्पताल के साथ सैंपऊ अस्पताल में किया वैज्ञानिक विल्हेम कोनराड रॉन्टजेन को याद
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

