धौलपुर। जिले में राजाखेड़ा बाइपास पर ओवरब्रिज के नीचे एक व्यापारी ने लोगों के सहयोग से पार्क का निर्माण कराया है। क्लीन धौलपुर ग्रीन धौलपुर अभियान को गति देते हुए व्यापारी ने पार्क को सुरजीत वाटिका का नाम दिया है। गुरुवार को ओवरब्रिज के नीचे बनाई गई सुरजीत वाटिका का उद्घाटन जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि धौलपुर में यह वाटिका एक अनूठा उदाहरण है। इसी तरह आमजन को धौलपुर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आगे आना चाहिए। यह वाटिका एक मील का पत्थर साबित होगी। इसको देखकर और समाजसेवियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पार्क के बनने से आस-पास की कॉलोनी वासियों और राहगीरों को बहुत मदद मिलेगी। इस वाटिका का निर्माण शहर के व्यापारी कमलजीत सिंह ने लोगों के सहयोग से बनाकर अपनी नानी सुरजीत कौर के नाम पर रखा है। इस मौके पर आरपीएससी पूर्व अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम गर्ग ने कहा कि हमें धौलपुर को हरा भरा बनाने के लिए संकल्प लेना होगा और लोगों में जागृति पैदा करनी होगी। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मोनू जादौन ने कहा कि ग्रीन धौलपुर क्लीन धौलपुर संकल्पना को आगे बढ़ाने में यह वाटिका सहयोग करेगी। कार्यक्रम को प्रशांत हुन्डावल, संजय शर्मा, कमल पहाड़िया, मुकेश सक्सेना और रंजीत दिवाकर ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट न्यूज़
The Basic Facts Of Vape Devices For Cbd
March 13, 2026
6:28 pm
Three Odd-Ball Recommendations on Vape Advantage Zone
March 13, 2026
6:28 pm
Jersey vs. froté plachty – ktoré si vybrať?
March 13, 2026
6:24 pm
How you can Become Better With 3 Vape Juice Equals How Many Cigarettes In 10 Minutes
March 13, 2026
6:23 pm

व्यापारी ने लोगों के सहयोग से कराया पार्क का निर्माण : कलेक्टर ने कहा- क्लीन धौलपुर ग्रीन धौलपुर के अभियान को मिली गति
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

