धौलपुर। राजस्थान रोडवेज बस में 3 दिन पूर्व 38 यात्री बिना टिकट मिलने के मामले में बस सारथी (कंडक्टर) मनोज त्यागी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। जिसके खिलाफ रोडवेज प्रबंधन ने मामला दर्ज कराया है। इस मामले में सहायक यातायात निरीक्षक दिवाकर त्यागी को निलंबित किया गया था। 10 नवंबर को आगरा से धौलपुर आ रही धौलपुर रोडवेज की बस को भरतपुर डिपो की विजिलेंस टीम ने रास्ते में रुकवाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस में 38 सवारियां बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। टीम ने जब बस सारथी से ईटीएम मशीन लेकर जांच की, तो बस में सवार 61 सवारियों में से केवल 23 यात्रियों के ही टिकट बनाए गए थे। इस दौरान बस सारथी निरीक्षण टीम के हाथ से ईटीएम मशीन लेकर भाग गया। जिस मामले में बस सारथी की शिकायत पर सहायक निरीक्षक यातायात दिवाकर त्यागी को निलंबित किया गया था। धौलपुर रोडवेज प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि मामले में बस सारथी मनोज त्यागी को ब्लैक लिस्ट कर दिया है और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम लगातार चेकिंग कर रही है। आपको बता दें कि इससे पहले अक्टूबर महीने में भी धौलपुर रोडवेज बस के 4 कंडक्टरों को निलंबित किया गया था। उनकी बसों में भी 2 से अधिक सवारियां बिना टिकट यात्रा करते पाई गई थीं।

लेटेस्ट न्यूज़
Why K Beauty Is Becoming Popular in New Zealand
March 11, 2026
6:17 pm
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
6:07 pm
Kidney Fiberglass Pools – Pool Shells & Kits for in the Ground
March 11, 2026
6:04 pm

38 यात्री बिना टिकट मिलने पर बस सारथी ब्लैक लिस्ट : रोडवेज प्रबंधन ने कराया मामला दर्ज, विजिलेंस टीम कर रही चेकिंग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

