Explore

Search

February 12, 2026 2:51 pm


वाहन की टक्कर से युवक की मौत : बाइक को पीछे से मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामला अजमेर के आदर्श नगर थाने का है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। ASI भूरी सिंह ने बताया- हादसा बड़लिया रोड पालेश्वर मंदिर के पास का है। युवक पालरा निवासी महावीर सिंह (20) पुत्र सोहन सिंह की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी थी। ASI ने बताया- युवक मजदूरी करता था। वह अपनी बाइक से पालरा से बड़लिया गांव जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर