बूंदी। जिले के लाखेरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में घायल हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया। महिला को लाखेरी अस्पताल में भर्ती करवाया है। लाखेरी रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर कोटा से आगरा फोर्ट जा रही पैसेंजर ट्रेन से एक महिला यात्री गिरने से घायल हो गई। आरपीएफ कॉन्स्टेबल अजय चौधरी और अजीत सिंह ने बताया कि लाखेरी के गणेशपुरा निवासी गोविंदी बाई पत्नी शंकरलाल चलती ट्रेन से गिरने से घायल हो गई। उसे तत्काल लाखेरी अस्पताल में भर्ती करवाया है। महिला यात्री को लाखेरी उतरना था। महिला को उतरने में देरी हो गई और ट्रेन चल पड़ी। इसी दौरान महिला उतरने लगी और प्लेटफॉर्म पर गिर गई। महिला के हाथ और अन्य जगह चोट आई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने महिला को संभाल लिया। महिला का लाखेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Onion Dark Website
February 12, 2026
12:06 pm
8 Stunning Examples Of Beautiful Sex Toys
February 12, 2026
12:00 pm
Darkmarket Url
February 12, 2026
11:59 am
Warning: Axial Flow Fan
February 12, 2026
11:56 am

चलती ट्रेन से गिरने से महिला घायल : घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बचाया, लाखेरी अस्पताल में चल रहा इलाज
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

