जयपुर। जिले में एक मकान मालिक के नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी मकान मालिक ने नाबालिग किराएदार को धमकाया। रेप कर शादी करने का नाबालिग पर दबाव बनाया। मुहाना थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मुहाना) मदनलाल कड़वासरा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- मुहाना निवासी 17 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ किराए से रहती है। आरोप है कि आरोपी के मकान मालिक होने के कारण उससे बातचीत होती रहती थी। परिजनों के किसी काम से बाहर जाने पर आरोपी मकान मालिक आया। घर में अकेला पाकर आरोपी मकान मालिक ने उसके साथ जबरन रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसको धमकाया भी। धमकी देकर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। मकान मालिक के टॉर्चर से परेशान होकर नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मुहाना थाने में परिजनों के साथ पहुंची नाबालिग पीड़िता ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
How To Extract Data From AETX Files Using FileViewPro
February 10, 2026
7:32 pm
Urinary Incontinence And Overactive Bladder Therapy At Ohsu
February 10, 2026
7:32 pm
The Battle Over Axial Flow Fan And How To Win It
February 10, 2026
7:32 pm
Eight Things Twitter Needs Yout To Overlook About Axial Flow Fan
February 10, 2026
7:21 pm

जयपुर में मकान मालिक ने किया नाबालिग लड़की से रेप : विरोध करने पर दी धमकी, शादी करने का बनाया दबाव
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

