Explore

Search

March 3, 2026 12:11 pm


बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत : घर से भादरेश पावर प्लांट काम पर जा रहा था, वाहन किए जब्त

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बाड़मेर बाइक सवार युवक घर से पावर प्लांट काम पर जा रहा था। इस दौरान बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल हालात में हॉस्पिटल लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाना इलाके चूली गांव में बुधवार शाम हुई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। रात को शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार लूणु खुर्द गांव निवासी प्रेम सिंह (38) पुत्र चैनसिंह बुधवार को कल शाम को बाइक पर भादरेश पावर प्लांट जा रहा था। चूली गांव में अचानक सामने से आई बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे युवक प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने प्राइवेट गाड़ी से बाड़मेर मेडिकल के हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों वाहनों को जब्त किया। वहीं शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। ग्रामीण थाने के एसआई ने बताया- मृतक के भाई गणपत सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर