Explore

Search

March 3, 2026 12:11 pm


प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार से साथ रणथम्भौर से‌ हुई रवाना : माकूल सुरक्षा के इंतजामों के बीच सड़क मार्ग से जयपुर हुई रवाना

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सवाई माधोपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तीसरे दिन रणथम्भौर से जयपुर के लिए रवाना हुई। यहां से माकूल सुरक्षा के इंतजाम के बीच जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना हुई। जहां वह एक पारिवारिक मित्र की शादी अटेंड करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने रणथम्भौर के जोन नंबर तीन में गुरुवार सुबह की पारी में टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया। यहां पर उन्होंने लेक एरिया में बाघिन ऐरोहेड व उसकी शावकों को देखा। इसी के साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा, उनकी सांस मौरीन वाड्रा, बेटे रेहान और बेटी मिराया वाड्रा के साथ रणथम्भौर के हर्ट कहे जाने वाले जोन नंबर तीन की प्राकृतिक सुंदरता को निहारा। करीब 9:30 बजे बाद वह जंगल से होटल के लिउ रवाना हुई। जिसके बाद में सुबह करीब 11:30 बजे होटल से जयपुर के लिए रवाना हो गई। उल्लेखनीय की मंगलवार दोपहर को प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ रणथम्भौर पहुंची थी। यहां पर उन्होंने शाम की पारी में बाघिन ऐरोहेड और उसके तीनों शावकों के दीदार किए थे। बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा व उनके परिवार ने पूरे दिन उन्होंने होटल में आराम किया था। वहीं गुरुवार सुबह की पारी में सफारी करने के बाद वह जयपुर के लिए लौट गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर