कोटा। शहर में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही। अब जवाहर नगर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बेख़ौफ बदमाश घर के बाहर रखे कपड़े सूखाने के स्टेंड को लेकर फरार हो गए। घटना 7 दिसंबर की है। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। इंद्राविहार निवासी राजकुमार ने बताया कि 7 दिसंबर की दोपहर 1 बजे करीब घर के बाहर क्लॉथ स्टेंड रखा हुआ था। स्टेंड पर कपड़े सूखा रखे थे। बाइक सवार दो बदमाश घर बाहर आकर रूके। घर के बाहर एक कार खड़ी थी। दोनों बदमाश कार की आड़ में खड़े हो गए।एक बदमाश घर के गेट तक दो बार आया। फिर मौका देखकर कपड़ा स्टेंड उठाकर बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। स्टेंड पर नाइट सूट सहित 8-10 कपड़े सूखा रखे थे। बदमाश क्लॉथ स्टेंड पर सूखा रखे कपड़ों को भी चोरी करके ले गया। क्लॉथ स्टेंड 2 हजार कीमत का था। गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दोनों बदमाश गली में रैकी करते हुए दिखाई दिए। इस इलाके पहले भी चोरियां हो चुकी।

लेटेस्ट न्यूज़
Why AmiGlow.Co.NZ Is One of New Zealand’s Top Skincare Choices
March 3, 2026
11:42 pm
What types of news does the New York Times website cover?
March 3, 2026
11:42 pm
Berries Eucalyptus Menthol (Dimpleberry) Shortfill E-Liquid
March 3, 2026
11:41 pm
Darknet Markets Links
March 3, 2026
11:41 pm

दिन दहाड़े मकान के बाहर से चोरी : गली में रैकी की, कपड़े सहित क्लॉथ स्टेंड बाइक पर रखकर ले गए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

