Explore

Search

February 12, 2026 11:25 am


बेकाबू थार दुकान में घुसी, 2 लोगों की मौत : इलाज के दौरान जयपुर में दम तोड़ा, दस दिन पहले हुआ था हादसा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झुंझुनूं। जिले के सदर थाना इलाके के नयासर गांव में दस दिन पहले थार कार से हुए हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। रणवीर कस्वा(55) पुत्र रामकुमार ने मंगलवार शाम दम तोड़ दिया। उनका दस दिन से जयपुर में इलाज चल रहा था। इससे पहले हादसे में पुष्पेन्द्र पुत्र मनोज मेघवाल की हादसे वाले दिन ही मौत हो गई थी।

बता दें कि 2 दिसंबर की सुबह 8:30 बजे एक तेज रफ्तार थार बेकाबू होकर गांव के मुख्य चौक में स्थित किराने की दुकान में घुस गई।

उस दौरान दुकान में व दुकान के बाहर बैठे दुकान मालिक देवकरण कस्वां (68), राकेश कस्वां (50), रणवीर कस्वां (55), मनोज मेघवाल (45), पुष्पेंद्र (23) व आर्यन (18) चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों से बीडीके अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने पुष्पेंद्र, राकेश व रणवीर को हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान पुष्पेंद्र मेघवाल (23) पुत्र मनोज मेघवाल की मौत हो गई।

मृतक रणवीर की हालात गंभीर बनी हुई थी। जयपुर में इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार देर शाम उसकी भी मौत हो गई।

मुआवजा, सरकारी नौकरी व हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दो दिन तक धरना प्रदर्शन भी किया था।

इस मामले में पुलिस ने थार चालक नवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर