Explore

Search

July 8, 2025 3:42 am


भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित : संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, 8 जनवरी को होगा विशाल शक्ति संगम कार्यक्रम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बारां। भारतीय किसान संघ जिला बारां की प्रतिनिधि सभा कलमंडा हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि तहसील स्तर के सभी कार्यकर्ता प्रवास कर प्रत्येक गांव में ग्राम इकाई बनाकर संगठन को मजबूत करेंगे और 8 जनवरी को बारां जिले में विशाल शक्ति दर्शन कार्यक्रम किया जाएगा। बैठक जिलाध्यक्ष अमृत छजावा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गंदोलिया ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले के कार्यकर्ता को 7 दिन का प्रवास कर प्रत्येक गांव में ग्राम इकाई गठित कर संगठन को विस्तार किया जाएगा। प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर ने जोर देकर कहा कि भारतीय किसान संघ का काम किसान हित में काम करना है। किसानों को संगठित कर किसानों की समस्याओं का समाधान संगठन के माध्यम से करना ही भारतीय किसान संघ का मुख्य कार्य है।

प्रांत संगठन मंत्री परमानंद नागर ने कहा कि भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय हित को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र को मजबूत करने के लिए ग्राम इकाइयों का गठन कर इसका विस्तार कर जागरूक करना उसका काम है। प्रदेश महिला प्रमुख रमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना महिला इकाई का कार्य है और अहिल्याबाई होलकर के जीवन जन्म शताब्दी अवसर पर उसके चरित्र और कार्य के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी।

प्रांत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिरोहिया ने कहा कि भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर किसानों को जागरूक किया जाए। बिना जागरूकता के किसानों का कप्तान नहीं हो सकता। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष अमृत छजावा ने सभी कार्यकर्ताओं से 8 जनवरी को होने वाले शक्ति संगम कार्यक्रम में अपनी संगठन शक्ति का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राममूर्ति मीणा, प्रदेश महिला प्रमुख रजनी नागर, प्रांत संगठन मंत्री जगदीश खाती, संभाग मंत्री भूपेंद्र शर्मा, संभाग उपाध्यक्ष मोहनलाल मीणा, जिला मंत्री देवकिशन नागर, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, बंशीलाल नागर, जिला कोषाध्यक्ष तोलाराम मीणा सहित सभी तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री, जिला कार्यकारिणी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर