भीलवाड़ा। विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य में शहर परियोजना की पांच आंगनबाड़ी केंद्र जिनमें आजादनगर-5 का शनिवार को शुभारंभ किया गया। आजादनगर-5 आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य एवं नगर निगम महापौर राकेश पाठक के विशिष्ट आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र पर 3-6 वर्ष के बच्चो को शाला पूर्व शिक्षा, नास्ता एवम गर्म पोषाहार दिया जाता है, गर्भवती एवं धात्री महिलाओ को 6 माह से 3 वर्ष होने तक बच्चो को टेक होम राशन दिया जाता है। टीकाकरण, स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा की सेवाएं भी प्रदान की जाती है। सामुहिक गतिविधियां जैसे अन्नप्राशन, गोद भराई, जन स्वास्थ्य दिवस आदि का आयोजन केंद्र पर करवाया जाता है। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पना मालव, महिला सुपरवाइजर गंगा खिंची, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा, चंद्रकांता अरोड़ा, ब्लॉक कॉर्डिनेटर गिरिराज लोधा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र व्यास, शिक्षाविद डॉ. देवेंद्र कुमावत, सूंदर लाल बम्बोडा, संजय राठी, दिनेश सभी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Fastset Wallet Guide (2026): Install Extension, Recovery Steps, and Error Fixes
March 11, 2026
10:36 pm
Answers about Science
March 11, 2026
10:35 pm
Answers about TV Shows and Series
March 11, 2026
10:35 pm

विधायक अशोक कोठारी के मुख्य आतिथ्य में आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ शुभारंभ
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

