Explore

Search

February 5, 2025 12:05 pm


लेटेस्ट न्यूज़

19 टूरिस्ट को लेकर चित्तौड़गढ़ पहुंची शाही ट्रेन : मीराबाई के इतिहास को सुनकर रोमांचित हुए, अकेले न्यूजीलैंड के 13 पर्यटक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चित्तौड़गढ़। पैलेस ऑन व्हील शुक्रवार को 19 पर्यटकों के साथ चित्तौड़गढ़ पहुंची, जो रात के करीब 2 बजे यहां से रवाना हुई। पर्यटकों में न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय परिवार से 13 मेंबर भी साथ आए। पर्यटकों को चित्तौड़ दुर्ग ले जाया गया। यहां पर्यटकों ने संत मीरा बाई की जीवनी और जौहर को लेकर काफी उत्सुक नजर आए। जौहर का इतिहास सुनकर आए विदेशी पर्यटक हैरान हो गए। वहीं, रात को उन्हें लाइट एंड साउंड दिखाया गया।

अगले हफ्ते क्रिसमस और न्यू ईयर पर सजाया जाएगा

शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील शाम 4 बजे के करीब चित्तौड़गढ़ स्टेशन पहुंची। यहां से लग्जरी बस से अभी पर्यटकों को दुर्ग ले जाया गया। ट्रेन में आज बहुत कम पर्यटक आए थे। इस महीने शाही ट्रेन में पर्यटकों की संख्या कम ही रही। चार बार ट्रेन रद्द भी कर दी गई थी। पर्यटकों में 2 भारतीय, 13 न्यूजीलैंड (भारतीय परिवार), 3 अमेरिकन और 1 इंग्लैंड के थे। ट्रेन को अगले हफ्ते क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए सजाया जाएगा।

जौहर के बारे जानकार हुए सरप्राइज

न्यूजीलैंड में रहने वाले पटेल और रेड्डी परिवार से 13 मेंबर्स आए थे। दुर्ग पहुंचने के बाद वे सबसे पहले विजय स्तंभ और पदि्मनी महल पहुंचे। इस दौरान गाइड हरीश साहू ने उन्हें चित्तौड़गढ़ में होने वाले मीरा महोत्सव के बारे में जानकारी दी। जिसे जानकर पटेल और रेड्डी परिवार के सीनियर सदस्यों ने बच्चों को संत मीराबाई के बारे में जानकारी दी और बाद में गाइड से भी मीरा बाई के बारे में डिटेल ली। गाइड हरीश साहू ने बताया कि जब वह पद्मिनी महल पहुंचे तो जौहर के बारे में सुनकर काफी सरप्राइज हुए। इसके अलावा उन्होंने मीरा मंदिर के भी दर्शन किए।

बच्चों को भारतीय मूल से जोड़ना है उद्देश्य

आखिर में रात को सबको लाइट एंड साउंड में ले जाया गया। लाइट एंड साउंड में चित्तौड़गढ़ के इतिहास को जानकर भी वे सभी खुश हुए। परिवार अपने बच्चों को भारतीय मूल से जोड़कर रखना चाहती है इसलिए उन्हें इस ट्रिप में लाया गया। इस ट्रेन में अन्य दो इंडियंस भी थे, जो इंडिया से ही आए थे। बाकी अमेरिका और इंग्लैंड से आए पर्यटकों को भी हिस्ट्री की जानकारी दी गई। सभी पर्यटक रात को ट्रेन में लौट आए और ट्रेन रात के करीब 2 बजे यहां से रवाना हुई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर