सीकर। जिले के जयपुर झुंझुनू बायपास स्थित कुड़ली गांव में खेत में काम कर रहे किसान पर पैंथर ने हमला कर दिया। पैंथर पिछले 2 घंटे से एक खेत में पेड़ के नीचे की तरफ बैठा है। पैंथर ट्रेंकुलाइज करने के लिए जयपुर से टीम भी रवाना हो चुकी है। अरविंद कुमार ओला ने बताया कि आज उनके गांव में सुबह 10:45 के करीब पैंथर देखा गया। यहां बजरंग लाल गुर्जर एक खेत को किराए पर लेकर खेती कर रहा है। आज वह सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। पैंथर एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ है। पास ही पार्क एवेन्यू होटल है जिसके सीसीटीवी कैमरे में पैंथर रिकॉर्ड हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़
Cherokee Scout, Murphy, North Carolina
March 14, 2026
5:52 pm
Answers about Fox News
March 14, 2026
5:50 pm
Details, Fiction and copy paste nano
March 14, 2026
5:47 pm
Answers about News Television
March 14, 2026
5:46 pm

सीकर में पैंथर के हमले से किसान घायल : 2 घंटे से खेत में बैठा,ट्रेंकुलाइज करने के लिए जयपुर से टीम रवाना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

