Explore

Search

February 22, 2026 11:12 pm


लेटेस्ट न्यूज़

उदयपुर में लेपर्ड का मूवमेंट : आबादी इलाके में पहले भी आया था, अब शिकार के लिए रोजाना घूम रहा तेंदुआ

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। शहर के फतहसागर झील के पास स्थित नीमचमाता-देवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में लेपर्ड का मूवमेंट देखा जा रहा है। यहां इस सप्ताह में लगातार लेपर्ड घूम रहा है। क्षेत्रवासियों ने वन​ विभाग को लिखित में शिकायत दी है।

नीमचमाता-देवाली क्षेत्र के परशुराम कॉलोनी में 28 दिसम्बर को लेपर्ड सीसी टीवी कैमरे में देख गया। लेपर्ड यहां से आगे बढ़ता देखा गया। जो नीमचमाता वन क्षेत्र की दीवार से होकर गुजर रहा था। यहां की सड़कों पर ही 22 दिसम्बर को भी दो लेपर्ड एक साथ देखे गए थे।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि लेपर्ड का मूवमेंट देखने के बाद लोगों में भय बढ़ गया है। बताते है कि पूर्व में यहां लगातार लेपर्ड देखा जा रहा है। लेपर्ड रात 11 बजे बाद कभी भी बाहर घूमते दिख जाता है। वहां लगे दो सीसी टीवी कैमरों में लेपर्ड दिख जाता है।

पास ही जंगल का इलाका है

जिस जगह पर लेपर्ड फुटेज में आया उसके पास ही नीमच माता का जंगल है और उसकी एक तरफ चारदीवारी है और दूसरी तरफ आबादी में लोगों के घर है। नीमच माता के इस क्षेत्र में रोपवे भी संचालित है और उसके नीचे वाले पूरे जंगल से आगे बढ़ते हुए लेपर्ड आबादी इलाके में पहुंच जाता है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर