Explore

Search

July 6, 2025 2:19 am


15वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 2025 : हेतल सीनियर महिला हॉकी सिरोही टीम की कप्तान नियुक्त, रवीना बनी उप कप्तान

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

सिरोही। हॉकी राजस्थान व हॉकी हनुमानगढ़ के तत्वाधान में 15वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हनुमानगढ़ में 4 जनवरी से आयोजित होगा। जिसमें सिरोही सीनियर महिला हॉकी टीम भाग लेगी और हेतल माली टीम का नेतृत्व करेगी।

हॉकी सिरोही के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि हॉकी सिरोही के तत्वावधान में सिरोही के अरविंद मैदान में चयन ट्रायल का आयोजन हुआ। जिसमें हॉकी सिरोही की टीम का चयन किया गया। हॉकी सिरोही के सचिव रणजी स्मिथ के मार्गदर्शन में चयन समिति हॉकी सिरोही के कोषाध्यक्ष अयूब खान पठान, उपाध्यक्ष योगेश जैन, शैलेंद्रसिंह राठौड़, रमेश पटेल, चुन्नीलाल, मनोहरसिंह, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार की देखरेख में चयन प्रक्रिया हुई। जिसमें फिजिकल टेस्ट तकनीकी कौशल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया।

15वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का हनुमानगढ़ में 4 जनवरी से शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में सिरोही की टीम भी भाग लेगी। हॉकी सिरोही टीम रवानगी को हरी झंडी जैन संघ अध्यक्ष बेंगलुरु के कुमार सेठ, जिला खेल अधिकारी सिरोही अमित शर्मा, हॉकी सिरोही के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश जैन, शैलेंद्र सिंह राठौड़, सत्यम मीणा, राजेंद्रसिंह देवड़ा, भारत कुमार, धवल, शैतान, स्वरूप मीणा, सुरेंद्रसिंह राठौड़, गुलजार खान, दिलकश खान, आबिद खान, कैलाश कुमार, मनोहरसिंह, दिलीप कुमार, विजयश्री के लिए खिलाड़ियों को स्वागत कर रवाना किया।

हॉकी प्रतियोगिता में हेतल माली करेगी टीम का नेतृत्व

हनुमानगढ़ में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में सिरोही टीम का नेतृत्व कप्तान हेतल माली, उप कप्तान रवीना कुमारी लोहार करेगी टीम में भावना कुमारी, मीना कुमारी, किंजल कुंवर, सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी, जोशना कुमारी, सपना कुमारी, खुशी प्रजापत, सानिया लोहार, शबनम बानो, आशा कुमारी टीम के सदस्य रहेंगे। टीम के कोच हितेश प्रजापत और मैनेजर के रूप में आशा की देखरेख में टीम खेलेगी।

खिलाड़ियों ने करवाया अपना रजिस्ट्रेशन

खिलाड़ियों को हॉकी राजस्थान व हॉकी इंडिया के निर्देशन अनुसार सभी खिलाड़ियों को अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करवा लिया है। हनुमानगढ़ में सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में सिरोही टीम भाग लेगी। हॉकी सिरोही टीम को उपाध्यक्ष योगेश जैन की ओर से टी-शर्ट वितरित किया गया है। इस अवसर पर हॉकी सिरोही ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर