श्रीगंगानगर। शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में महिला से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के मोबाइल पर इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए महिला से 50 लाख रुपए की मांग की। मामला करीब दस दिन पुराना है। महिला के पति ने इस संबंध में एसपी ऑफिस में परिवाद दिया था। परिवाद के आधार पर अब मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उदाराम चौक के गुरजीतसिंह पुत्र तरसेम सिंह की ओर से दर्ज मामले में गुरजीत ने बताया कि उसकी पत्नी के मोबाइल पर 23 दिसंबर को कॉल आई। कॉल करने वाले ने महिला को धमकाते हुए उससे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश के लिए संबंधित की कॉल डिटेल निकाली गई है। उन्होंने बताया कि कॉल जिस नंबर से आई वह इंटरनेशनल नंबर है। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित गुरजीतसिंह की स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वह 50 लाख की फिरौती दे सके। उन्होंने बताया कि गुरजीतसिंह की पुरानी आबादी इलाके में ही कपड़े की दुकान है। इस दुकान की स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं है। ऐसे में इंटरनेशनल कॉल के जरिए फिरौती मांगने का खुलासा कॉल डिटेल मिलने के बाद ही हो सकेगा। उनका कहना था कि अब तक की जांच में इतनी बड़ी फिरौती मांगने का कोई बड़ा कारण नजर नहीं आ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़
Análise Minucioso acerca de Chicken Road: Dicas de Ganho e Review no Chicken Road 2
February 15, 2026
11:59 pm
Лучшие джекпоты в онлайн-казино {казино криптобосс}: получи главный приз!
February 15, 2026
11:58 pm
Мобильное приложение веб-казино {хайп казино официальный} на Андроид: комфорт слотов
February 15, 2026
11:57 pm
Spinmama Login: Entdecken Sie den Spin Mama Bonus Code
February 15, 2026
11:41 pm

महिला से 50 लाख रुपए फिरौती मांगी : इंटरनेशनल नंबर से आई थी मोबाइल कॉल, दस दिन पुराना है मामला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

