सूरौठ। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरमाड़ा में आयोजित किया गया। अधिवेशन के दौरान निर्विरोध रूप से कस्बा सूरौठ निवासी विनीत कुमार मीना को शारीरिक शिक्षक संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भूपाल सिंह मीणा को करौली जिलाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन में शारीरिक शिक्षकों के हितों के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर विचार मंथन किया गया। बताया गया कि राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हरमाड़ा जयपुर में आयोजित हुए शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के दो दिवसीय 35 वें प्रांतीय अधिवेशन में आम सहमति से प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए। निर्विरोध चुनाव के दौरान यतीश चंद्र शर्मा को राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ का मुख्य संरक्षक, कर्णफूल मीणा को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा डॉ.मोहन चौधरी और किशन पलसानिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। अधिवेशन में करौली जिले के काफी संख्या में शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। दो दिवस तक चले सम्मेलन में शारीरिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम में मंच को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने सुशोभित किया तथा क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व ओलंपियन गोपाल सैनी ने शारीरिक शिक्षकों को संबोधित करते हुए सरकार से विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा और योग शिक्षा को अनिवार्य रूप से घोषित करने की मांग की। अधिवेशन में शारीरिक शिक्षकों को अन्य गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त करने और विद्यालयों में खेल बजट व छात्रों का दैनिक भत्ता बढ़ाया जाने सहित महत्वपूर्ण मांगो को लेकर राज्य सरकार के नाम ज्ञापन तैयार किया गया। अधिवेशन के दूसरे सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें करौली जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांजना सपोटरा में कार्यरत शारीरिक शिक्षक विनीत कुमार मीना को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष और महात्मा गांधी राजकीय स्कूल सूरौठ के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भूपाल सिंह मीना को जिला अध्यक्ष बनाया गया। मीना सूरौठ कस्बे के मूल निवासी हैं एवं 2015 से प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शारीरिक शिक्षक संगठन में कार्य कर रहे हे।

लेटेस्ट न्यूज़
Plinko cz: Historie a velký manuál hrou v online casinu
February 12, 2026
11:31 pm
Best tactics to Boost Your Odds when playing Online Casinos : A Professional Overview
February 12, 2026
11:25 pm
Tips About How To Go About Receiving Payday Cash Loans
February 12, 2026
11:24 pm
The Philosophy Of Sex Toys
February 12, 2026
11:22 pm

शारीरिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित, विनीत कुमार मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भूपाल मीणा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष बनाया
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

