Explore

Search

October 29, 2025 5:07 pm


पानी के पाइप को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग की : एक-दूसरे पर छतों से पत्थर फेंके; युवक के पैर में लगी गोली, 7 घायल

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भरतपुर। डीग जिले में पानी के पाइप को लेकर सोमवार शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की। घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें फायरिंग की आवाज भी साफ सुनाई दे रही है। घटना में दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हुए हैं। इसमें एक युवक के पैर में गोली लगी है। घायलों का भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

डीग सीओ धर्मराज चौधरी ने बताया- इकलेरा गांव में घटना की सूचना मिली थी। दोनों पक्ष पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने फायरिंग भी की है।

छतों से पत्थर भी फेंके। पुलिस ने दोनों पक्षों के घरों की तलाशी ली है। दोनों पक्षों से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पाइप चोरी होने से शुरू हुआ विवाद

इकलेरा गांव निवासी केरी सिंह ने बताया कि करीब 7 दिन पहले उनके खेत से पानी सप्लाई करने का प्लास्टिक का पाइप चोरी हो गया था। आसपास पूछताछ की तो पता लगा कि वह पाइप गांव के ही बोगल सिंह के परिवार के किसी व्यक्ति ने चोरी किया है। इसके बाद तुरंत बोगल पक्ष के पास पहुंचे। बोगल पक्ष ने पाइप लौटाने का आश्वासन दिया।

हम लोग अपने घर आ गए, लेकिन कुछ दिन गुजरने के बाद भी बोगल पक्ष ने पाइप नहीं लौटाया। आज शाम 4 बजे फिर से हम लोग बोगल पक्ष के घर पहुंचे और पाइप लौटाने को कहा। इस पर बोगल सिंह के परिवार वाले भड़क गए और हमको गालियां दी।

हाथापाई के बाद पत्थरबाजी, फिर फायरिंग हुई

जानकारी के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। कुछ देर के बाद बोगल पक्ष और केरी पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। बोगल पक्ष के लोग घरों से हथियार निकाल लाए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।

घटना में केरी पक्ष के 4 और बोगल पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को डीग अस्पताल लेकर गए। वहां से सभी को आरबीएम अस्पताल रेफर दिया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना में केरी सिंह, पप्पू और पप्पी घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से बोगल सिंह, प्रेम सिंह, झल्लो और सतीश घायल हुए हैं। इनमें सतीश के पैर में खुद की गन से गोली लगी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर