जयपुर। जिले के जवाहर सर्किल थाना इलाके में होटल मैरियट में संचालित क्लब पर देर रात पुलिस ने रेड कर क्लब को बंद करवाया। पुलिस रेड के दौरान बड़ी संख्या में लोग क्लब में शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस रेड के बाद क्लब संचालक ने क्लब बंद कर के लोगों को क्लब से बाहर निकाला। पुलिस ने इस दौरान क्लब के दो कर्मचारियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस कंट्रोल रूम को रात 1बजे जानकारी मिली की की होटल में संचालित डियोनिसस क्लब रात 1 बजे भी चल रहा हैं। यहां पर बड़ी संख्या में लोग शराब पार्टी कर रहे हैं। पुलिस ने जब की रात 11 बजे का नियम बना रखा हैं। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम ने रात में गश्त कर रही एसीपी आदर्श नगर लक्ष्मी सुथार को जानकारी दी जिस पर सुधार जवाहर सर्किल थाना पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची जहां पर बड़ी संख्या में लोग शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने साउंड बंद करा कर मौके पर क्लब को संचालित करने वाले दो युवक और मौके पर शराब पार्टी कर रहे 6 लोगों को डिटेन कर शांतिभंग में गिरफ्तार किया। नियमों की धज्जियां उडाने के मामले में पुलिस ने क्लब को सीज कर दिया हैं।
जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि क्लब देर रात तक चल रहा था,कंट्रोल से मिली सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने मौके पर चल रही पार्टी का वीडियो भी बनाया जिस में बड़ी संख्या में युवक-युवती क्लब में शराब पीते हुए दिखाई दिये। जब की शहर में क्लब संचालन का समय तय किया हुआ हैं उस के बाद भी नियमों की अवहेलना की गई। जिस पर कार्रवाई की गई हैं।