Explore

Search

March 14, 2025 11:48 pm


शादी को 20 दिन हुए थे, कार ने टक्कर मारी : 21 साल के पति की मौत, पत्नी घायल; परिजन बोले- दोनों बहुत खुश थे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार नवदंपती को चपेट में ले लिया। पति-पत्नी उछलकर रोड पर गिरे। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई। दोनों की शादी 20 दिन पहले हुई थी। घटना पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में भटवाड़ा-सांई बाबा मंदिर के बीच सोमवार सुबह 8 बजे हुई। औद्योगिक नगर थाने के SHO जसंवत सिंह राजपुरोहित ने कहा- कार को जब्त कर लिया गया है। हादसे में युवक हितेश गंभीर घायल हो गया था, जिसे जोधपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान जोधपुर में उसकी मौत हो गई। ASI ओमप्रकाश परिहार को जोधपुर भेजा है। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी करवा शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पत्नी को बाइक से पीहर छोड़ने जा रहा था

सोमवार सुबह 8 बजे पाली के गांव जवड़िया के भाटों की ढाणी निवासी हितेश भाट (21) पुत्र घीसाराम अपनी पत्नी मनीषा (18) को बाइक से पाली के राजेंद्र नगर स्थित उसके पीहर छोड़ने जा रहा था। शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र में भटवाड़ा और सांई बाबा मंदिर के बीच बाइक को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। पति-पत्नी उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। दोनों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हालत गंभीर होने पर हितेश को जोधपुर रेफर किया गया। मनीषा का उपचार बांगड़ हॉस्पिटल में चल रहा है। हितेश और मनीषा की शादी 20 दिन पहले 21 जनवरी 2025 को मनीषा से हुई थी। परिजन ने बताया- शादी धूमधाम से हुई थी। दोनों काफी खुश थे। दो दिन पहले ही हितेश पाली में एक मोबाइल कम्पनी में जॉब पर लगा था। परिवार वालों के कहने पर सोमवार सुबह वह मनीषा को बाइक पर साथ ले गया। मनीषा को राजेंद्र नगर छोड़कर वह काम पर जाने वाला था लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे ने दोनों के परिवार को तोड़कर रख दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल एकत्रित हुए। जोधपुर में उपचार के दौरान हितेश की मौत का समाचार सुन उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कुछ ऐसा ही हाल हितेश के ससुराल वालों की थी। उन्होंने कहा- बेटी के हाथों से मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था, यह हो गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर