Explore

Search

July 6, 2025 12:00 am


जवाई नहर में मृत मिला लेपर्ड : ग्रामीणों ने बाहर निकाला शव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले के जवाई बांध से निकले वाली जवाई नहर में गुरुवार को एक लेपर्ड मरा हुआ मिला। जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला और वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों का सूचना दी। पाली जिले के तख्तगढ़ के निकट स्थित बिठिया वितरिका RD -71700 नहर में लेपर्ड मृत अवस्था में मिला। जल संसाधन विभाग के JEN ने अशोक पुनिया ने बताया कि जल संसाधन विभाग के नियुक्त चौकीदार मोडाराम मीणा की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान नहर में लेपर्ड बहता हुआ देखा तो बाहर निकाला। बिठिया नहर के पास मृत अवस्था में लेपर्ड मृत अवस्था में मिला। संभवत शिकार के दौरान नहर में लेपर्ड गिर गया होगा और वापस बाहर नहीं निकल पाया होगा। पिछले दिनों क्षेत्र के किसानों ने लेपर्ड देखे जाने की जानकारी भी दी थी। नहर में मृत मिले लेपर्ड की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है।

नहर की बनावट ऐसी की जानवर गिरने के बाद नहीं निकल सकते

जवाई नहर की बनावट इस तरह की है कि अगर कोई जानवर उसमें गिर जाए तो बाहर निकलना उसके लिए काफी मुशिकल हो जाता है। लेपर्ड के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। नहर में करीब चार फीट पानी चल रहा था और लेपर्ड गिरने के बाद वापस बाहर नहीं निकल सका। संभवत तैरते हुए जब वह थक गय तो डूबने से उसकी मौत हो गई।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर