जयपुर। जिले में धोखेबाज प्रेमी के एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। पति की मौत होने का पता चलने पर आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाकर दोस्ती की। शादी करने का झांसा देकर पिछले पांच साल तक देहशोषण करता रहा। श्याम नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- श्याम नगर की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2020 में उसके पति का देहांत हो गया था। पति की मौत के बाद आरोपी उसके कॉन्टैक्ट में आया। पति की मौत होने का पता चलने पर आरोपी ने उससे नजदीकियां बढ़ाकर दोस्ती कर ली। बातचीत के दौरान घर में अकेला पाकर आरोपी ने शादी करने का प्रस्ताव रखा। पत्नी बनाकर रखने की झूठ बोलकर उसके साथ रेप किया। आरोप है कि पिछले पांच सालों से आरोपी प्रेमी शादी करने का झांसा देकर उसका देहशोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने डाक के जरिए शिकायत कर श्याम नगर थाने में आरोपी प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लेटेस्ट न्यूज़
When was The Daily News Transcript created?
March 4, 2026
3:58 pm
The Best Way to Make An Unfinished Basement Livable
March 4, 2026
3:57 pm
At This Level
March 4, 2026
3:53 pm

धोखेबाज प्रेमी ने किया महिला से रेप : पति की मौत पर बढ़ाई नजदीकियां, शादी का झांसा देकर किया देहशोषण
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

