झालावाड़। जिले के पिड़ावा कस्बे में पिकअप की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। ऑटो ड्राइवर साप्ताहिक हाट से वापस लौट रहा था। मृतक की पहचान सोयतकला निवासी राहुल गिरी (23) के रूप में हुई है। वह ऑटो रिक्शा चलाकर अपनी आजीविका चलाता था। पिड़ावा के साप्ताहिक हाट बाजार से वापस लौटते समय सोयतकला कॉलेज के पास सामने से आ रही पिकअप ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। एसआरजी अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि पिकअप ड्राइवर की लापरवाही से हुई टक्कर में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल को शाम साढ़े 6 बजे झालावाड़ अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया और सोयत पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को सोयत पुलिस झालावाड़ पहुंची। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़
The Best Online Casino of 2025: A New Era of Gaming Excellence
March 13, 2026
1:08 pm
Диагностика коробки передач по нормам – цены в сервисе
March 13, 2026
1:05 pm
Which websites offer an online casino experience in the UK?
March 13, 2026
1:00 pm
Техцентр Инфинити ДжапАвто
March 13, 2026
1:00 pm

पिकअप की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत : सोयतकला कॉलेज के पास हुआ हादसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

