गुरला:- भीलवाड़ा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से पधारी वेद , योग, साधना और आयुर्वेद में पारंगत विदुषी योगिनी बहिनें पूज्या देव वाणी एवं पूज्या देव गरिमा के सानिध्य में शिवाजी गार्डन में 25 फरवरी से आयोजित हो रहे। विशेष योग चिकित्सा एवं साधना शिविर का समापन आज समग्र योगाभ्यास एवं नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला महामंत्री प्रेम शंकर जोशी के अनुसार शिविर में साध्वी बहनों ने आर्थराइटिस, घुटनों के दर्द एवं साइटिका, मधुमेह हृदयरोग, व अन्य रोगों से मुक्ति के योग आसनों का विधि पूर्वक अभ्यास करवाये तथा प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से मानसिक शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में साधकों ने नियमित योगाभ्यास के साथ-साथ विशेष भक्तिमय भजनों, आध्यात्मिक, वैदिक, मैंशास्त्रों पर चर्चा का आनंद लिया। योग सत्र के बाद दो प्रतिदिन सभी साधकों को हर्बल चाय और अंकुरित अनाज वितरित कर स्वास्थ्यवर्धक जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर को सफल बनाने में पतंजलि योग समिति के संरक्षक गोविंद सोडाणी राज्य प्रभारी महिला योग समिति विजयलक्ष्मी सोशल मीडिया प्रभारी श्याम नवरतन जिला प्रभारी नीरा मेहता भारत स्वाभिमान न्यास के संरक्षक भूपेंद्र मोगरा कोषाध्यक्ष रजनीकांत आचार्य जिला प्रभारी भीमाराम पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी भंवरलाल शर्मा युवा भारत जिला प्रभारी पीयूष शर्मा का तन, मन ,धन से विशेष सहयोग मिल रहा है। मुख्य योग शिक्षक दुर्गा लाल जोशी, विजयलक्ष्मी, धर्मपाल सिंह, प्रेम शंकर जोशी, रतन सिंह, राजेश पुरोहित, सावन जांगिड़ भंवर सेन, दिनेश लक्षकार, प्रियंका व्यास, शीतल सोनी, पूजा सुथार, निरंजना ने सभी को परिवार जनों सहित भीलवाड़ा में पथिक नगर बड़ा पार्क, आजाद नगर D सेक्टर F सेक्टर H सेक्टर गार्डन , स्मृति वन, सूर्य महल शिवाजी गार्डन, गायत्री शक्तिपीठ,ग्रामीण हाट, सेलिब्रेशन पार्क, कोदूकोटा, गंगापुर, मंगरोप, करेड़ा, गंगापुर में संचालित हो रही पतंजलि नि:शुल्क योग कक्षाओं में अपनी सुविधा अनुसार नियमित जाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का संकल्प दिलाया।

लेटेस्ट न्यूज़
Programs That Turn Your Woodworking Ideas into 3D Models
March 13, 2026
7:37 am
Турниры в онлайн-казино hype casino: легкий способ повысить доходы
March 13, 2026
7:29 am
The Role of Professional Development Training in Career Growth
March 13, 2026
7:28 am
The Rise of Digital News Platforms and What It Means for Readers
March 13, 2026
7:28 am

समग्र योगाभ्यास के साथ योग, चिकित्सा शिविर का समापन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

