Explore

Search

March 13, 2026 10:18 am


सरकारी हॉस्पिटल के एलडीसी का घर से 2 किमी. दूर किराए के फ्लैट में फर्श पर नग्न शव मिला : लिखा सुसाइड नोट

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटपूतली। जिले के भगवान दास मेमोरियल (बीडीएम) राजकीय अस्पताल के एलडीसी का शव किराए के फ्लैट में मिला है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें खुद की मर्जी से सुसाइड करने और किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी हुई है। शव बेड के पास फर्श पर पड़ा था और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि लव-अफेयर एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है। मामला कोटपूतली के NH-48 पर एकलव्य डेंटल कॉलेज के पास स्थित मुख्यमंत्री आवास योजना स्वराज फ्लैट्स का है। शव शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे मिला। थाना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया – शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोटपूतली के बड़ाबास मोहल्ला निवासी नवीन कुमार (43) पुत्र रामविलास आर्य, बीडीएम अस्पताल में एलडीसी के पद पर कार्यरत थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे NH-48 पर एकलव्य डेंटल कॉलेज के पास स्थित फ्लैट में पड़ोसी सुनील प्रजापत ने उनको देखा तो सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवीन का शव बेड के पास फर्श पर पड़ा था और उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। एफएसएल टीम ने मौके पर जांच कर सबूत जुटाए हैं।

शर्मा के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखा है कि नवीन ने अपनी मर्जी से आत्महत्या की है और किसी को भी इस मामले में परेशान न किया जाए। फ्लैट को सील कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये भी जांच का विषय है कि आखिर दो किलोमीटर घर होने के बाद भी फ्लैट किराए पर क्यों ले रखा था? पड़ोसी सुनील प्रजापत ने बताया कि शनिवार सुबह कमरे का गेट खुला था। संदेह होने पर अंदर जाकर देखा तो नग्न अवस्था में शव बेड के पास पड़ा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। नवीन कुमार कोटपूतली के बीडीएम हॉस्पिटल में एलडीसी के पद पर कार्यरत थे। वे कोटपूतली के बड़ाबास मोहल्ला के निवासी थे और घर से दो किलोमीटर दूर मुख्यमंत्री आवास योजना स्वराज फ्लैट्स में किराए पर रहते थे। नवीन शादीशुदा थे और उनके एक बेटा व एक बेटी हैं। परिवार बड़ाबास मोहल्ला स्थित अपने घर पर ही रहता है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर