कोटा। महिला दिवस पर राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को बड़ी सौगात दी गयी। राजस्थान रोडवेज की बसों में प्रदेश के अंदर निशुल्क यात्रा कर रही। एयर कंडीशन बसों को छोड़कर। सरकार का यह आदेश 7 मार्च रात 12 बजे से 8 मार्च रात 12 बजे तक लागू है। कोटा रोडवेज डिपो द्वारा महिला यात्रियों को महिला दिवस पर पुष्प भेंट कर मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दी। महिला दिवस पर कोटा में कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं का सम्मान किया गया जिनमें सफाई कर्मी, नर्सिंग स्टाफ और भी विभाग की महिलाएं शामिल है। नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी नासिर अली ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशन साथ महिलाओं को 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज की सभी बसों में निशुल्क यात्राएं करवाई जा रही है। जिस रूट पर अधिक बसों की मांगे है उस रूट पर रोडवेज प्रशासन द्वारा अतिरिक्त बसें में लगाई गई है।
महिला यात्रियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा महिला दिवस पर महिलाओं को काफी अच्छा तोहफा दिया गया है। आज महिलाएं पूरे प्रदेश के अंदर कहीं भी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्राएं कर रही हैं। सरकार की अच्छी सोच है। सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पहल कर रही है। सरकार कि इस सौगात के लिए सरकार का आभार व्यक्त करती हैं। इस तरीके से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को समय-समय पर पहल करनी चाहिए ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बने और उन्हें सुविधा मिल सके।