Explore

Search

March 12, 2025 6:44 pm


एडवोकेट समेत 2 युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला : घायल बोला- मस्जिद में शोर शराबा करने से टोका तो किया अटैक

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

टोंक। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में गोल की मस्जिद के पास सोमवार देर रात बदमाशों ने एक वकील सहित 2 युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बाद में लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान लिए। पुलिस ने हमलवारों की तलाश शुरु कर दी है। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर में सनसनी फैल गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

घायल एडवोकेट उमेद अहमद ने बताया कि वह सोमवार रात को ईशा की नमाज पढ़कर बाहर निकल रहा था। इस दौरान कुछ युवक शोर शराबा कर रहे थे। उन्हे समझाया तो चार—पांच युवकों ने मिलकर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच बचाव करने करने आए साथी जुनेद पर भी चाकू से वार किए। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। इस दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए और घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सआदत अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल दोनों का उपचार जारी है। दोनों की उम्र करीब 30 साल है। वही शहर में हुई चाकूबाज़ी की घटना से लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने गोल मोहल्ले में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।

 

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर